कहलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुर पंचायत के गंगलदाई घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान एक बालक डूब गया.

डूबे बालक की पहचान कलगीगंज गांव के राजा साह का पुत्र ऋषभ कुमार (6) के रूप में हुई है. ऋषभ नया टोला गंगलदाई में अपने नाना सुदिन साह के यहां कई दिनों से था.



सुबह कुछ बच्चों के साथ गंगा स्नान करने गया था. स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया है. ऋषभ को डूबते देख साथ स्नान कर रहे शोर मचाते बच्चे भाग गये.



शोर सुन गंगा तट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी.सूचना मिलते ही माता-पिता, परिजन व ग्रामीण पहुंचे. सूचना पर कहलगांव थाना की पुलिस पहुंची. नाव एवं गोताखोरों से काफी खोज की गयी. शाम तक पता नहीं चल पाया. घर व गांव में मातम पसरा है.



















Be First to Comment