Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर से पूजा कर पिकअप से लौट रहे लोग भीषण हादसे का हुए शिकार

मीनापुर थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी गांव में निर्माणाधीन विवाह भवन के समीप ट्रैक्टर व पिकअप की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं तीन लोग घायल हो गये. मृतकों में हरका मानशाही गांव के राजगीर सहनी के पुत्र विंदा सहनी, सुर्योधन सहनी के पुत्र नंदू सहनी, राजगीर सहनी के पुत्र चंदेश्वर सहनी (पुरैनिया), विगन सहनी की पुत्री ब्युटी कुमारी शामिल है. वहीं तीनों घायलों की स्थिति चिंताजनक है.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. देखते ही देखते ही चीख-पुकार मच गयी. थानाध्यक्ष राम एकबाल प्रसाद के नेतृत्व में मीनापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी. दारोगा सूरज देवा, शिव कुमार सहित जवान भी मौके पर पहुंच गये. छानबीन कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.

वहीं घायलों को भी इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. समस्तीपुर के सेउरा स्थान से पूजा कर पिकअप से लौट रहे थे सभी शुक्रवार की शाम साढे़ पांच बजे समस्तीपुर के सेउरा स्थान से आ रही पिकअप वैन पर करीब 10 लोग सवार थे. पिकअप वैन मीनापुर की ओर से आ रहे ईंट की टुकड़ी लदे ट्रैक्टर से टकरा गयी.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे लोग दूर फेंका गये. गाड़ी का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटनास्थल पर पूर्व एनडीए प्रत्याशी अजय कुमार, जिला पार्षद हिमांशु गुप्ता सहित सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. दरहीपट्टी से लेकर एसकेएमसीएच तक लोगों का तांता लगा रहा. थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि ट्रैक्टर व पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *