गोपालगंज. जिलास्तरीय राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में डीएम पवन कुमार सिन्हा ने निर्वाचन के कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी. विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन गोपालगंज ने आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर सख्ती बरतने का आदेश दिया.

समाहरणालय सभागार में स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में डीएम ने चुनाव तैयारियों की विस्तृत जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी. जिले में प्रथम चरण का मतदान होना है.



अधिसूचना 10 अक्तूबर को और मतदान छह नवंबर को निर्धारित है. चुनाव की घोषणा के साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गयी है और जिले में इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा.



राजनीतिक दलों को पूरी जानकारी देते हुए कहा कि अभी से ही सभी पर कानून प्रभावी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अपील की है कि जिले के सभी नागरिक स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी अनैतिक गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें.


























Be First to Comment