मोतीपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर मंदिर के समीप एसएच-86 मोतीपुर -सरैया पथ पर सीएनजी लदे ट्रक और ऑटो की टक्कर में चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी को सीएचसी में भर्ती कराया.

वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव निवासी बालदेव कुमार, नासिया देवी, सविता देवी, कमली देवी एवं पारू थाना क्षेत्र के बेरुआ निवासी अनिल कुमार शामिल हैं.



इधर, कथैया में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बाबा-पोता गंभीर रूप से जख्मी हो गए. सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी दोनों की चिकित्सा के लिए मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया.


गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. जख्मी की पहचान कथैया गोपालपुर निवासी जीतन महतो एवं उनका पोता राजकुमार महतो के रूप में हुई है.















Be First to Comment