बिहार के सहरसा से एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़की के साथ तांत्रिक ने अनुष्ठान के नाम पर डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना सदर थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि शादी कराने के नाम पर आरोपी शख्स गोविन्द झा करीब डेढ़ सालों तक पीड़ित लड़की से अनुष्ठान करवाता रहा और साथ ही अनुष्ठान के नाम पर डेढ़ वर्ष तक लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा।



वहीं इस दौरान लड़की की मानसिक स्थिति भी खराब हो गई। लड़की ने कई बार यौन शोषण से तंग आकर अपनी जान देने की कोशिश भी की। जब लड़की की बहन को तांत्रिक की हरकतों पर संदेह हुआ तो उसने परिजनों को इस बाबत जानकारी दी।



इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई।वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।













Be First to Comment