लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर मोतिहारी रोड में दो जगहों पर फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा. इस निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और इसके लिए मोतीपुर और नरियार को चिह्नित किया गया है. इसके लिए जल्द ही एनएचएआई सर्वे का कार्य शुरू करेगा.

बैठक के बाद फ्लाईओवर निर्माण का फैसला
मिली जानकारी के अनुसार उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पिछले महीने आयोजित 20 सूत्री की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को उठाया था.



इसमें बताया गया था कि मोतीपुर के जीवछ कॉलेज और नरियार में हनुमान मंदिर के पास फ्लाईओवर नहीं होने के कारण अक्सर एनएच पर जाम की समस्या रहती है. जिसकी वजह से कई बार दुर्घटना भी होती है. इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. इस समस्या को देखते हुए उक्त स्थलों पर फ्लाईओवर के निर्माण की आवश्यकता जताई गई है.



जानकारी मिली है कि इस मार्ग में कई जगहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का कार्य किया जा रहा है. अगर उक्त दोनों जगहों पर भी फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा तो यह बेहद सराहनीय होगा. उपमुख्यमंत्री ने एनएचएआइ के पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं, डीएम ने भी इसकी रिपोर्ट मांगी है.























Be First to Comment