भागलपुर में 12 लड़कों ने मिलकर बेरहमी से भागलपुर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (बीसीई) के छात्र आयुष राज की पिटाई की थी. पिटाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है. दिल दहला देने वाले वाले वीडियो में छात्रों का एक गुट बेरहमी से एक छात्र की पिटाई करता दिख रहा है.

सीसीटीवी फुटेज बीते शुक्रवार की शाम पौने छह बजे की है. कॉलेज कैंपस के हॉस्टल नंबर चार के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में छात्र कि पिटाई का वीडियो कैद हुआ है. फुटेज में छात्र आयुष राज पांडेय बाइक पर बैठा दिख रहा है. 12 की संख्या में आरोपी छात्र उसको चारों तरफ से घेरे हुए हैं.



वीडियो के पहले कुछ सेकंड में आयुष और आरोपी छात्र के गुट के बीच कहासुनी होती है. इसी बीच एक आरोपी आयुष के चेहरे पर हाथ से वार करता है. फिर उसके बाद चारों तरफ से 10 से 12 की संख्या में लाठी और हॉकी स्टिक से छात्र आयुष पर बेरहमी से प्रहार करने लगता है.




आयुष शुरुआत में हाथ से बचाव करने का प्रयास करता है, लेकिन भीड़ उसको बाइक समेत गिरा देता है. आयुष बाइक पर ही गिर जाता है, लेकिन भीड़ उस पर लाठी बरसाती रहती है. कुछ सेकंड बाद आयुष बाइक से गिर कर मुंह के बल फर्श पर गिर कर बेहोश हो जाता है, लेकिन उस पर चौतरफा लाठी से वार जारी रहता है. बेहोशी के बाद एक आरोपी आयुष को फर्श से उठा कर सीधा करता है. फिर उस पर लाठी से हमला होता है..

















Be First to Comment