Press "Enter" to skip to content

शॉर्ट सर्किट से लगी आग से सात लाख से अधिक की संपत्ति हो गई बर्बाद

महुआ थाना क्षेत्र के कुशहर चौक पर शनिवार को एक कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया. जब तक आसपास के लोग दुकान का ताला तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक सारा सामान जलकर खाक हो गया.

जानकारी के अनुसार समसपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया मोतीलाल पासवान के मकान में किराए पर कपड़ा दुकान चला रहे माधोपुर निझमा निवासी मनीष कुमार की दुकान में शनिवार की सुबह बिजली शॉट सर्किट से आग लग गई.

आग लगते ही दुकान के अंदर से धुंआ निकलने लगा. इसकी सूचना आसपास के लोगों ने दुकानदार मनीष को दिया. सूचना मिलते ही दुकानदार घटनास्थल पर पहुंचा जहां अन्य लोगों के सहयोग से शटर का ताला काटकर अन्दर प्रवेश कर आग पर काबू पाया गया.

इस घटना में सात लाख का कपड़ा, गल्ला, रैक के साथ अन्य सामान जलकर खाक हो गया. घटना की सूचना थाना तथा विद्युत विभाग को दी गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *