Press "Enter" to skip to content

मंदिर के विकास के लिए आकलन करेगी विशेषज्ञों की टीम

बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड का सदस्य बनने पर गुरुवार को शायन कुणाल ने बाबा गरीबनाथ धाम व साहु पोखर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा की. पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने विधि-विधान से जलाभिषेक कराकर फूल, अक्षत, नैवेद्य, बेलपत्र और चंदन से वैदिक मंत्रोच्चार कर अनुष्ठान संपन्न कराया.

शायन कुणाल ने कहा मुजफ्फरपुर से उनका गहरा लगाव है, मंदिर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं. जल्द ही दोनों मंदिर के विकास के लिए विशेषज्ञों की टीम आकलन करेगी.

उन्होंने कहा कि टीम की रिपोर्ट के अनुसार मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जायेगा. इसके पूर्व जिला जदयू के नेताओ ने अंगवस्त्र और फूल देकर उनका अभिनंदन किया.

इसमें सुरसंड विधान सभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य विक्रांत विक्की, जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, शिशिर कुमार नीरज, सुनील पांडेय, धनंजय शर्मा, बसंत कुमार चौधरी, रामकलेवर प्रसाद यादव, रमेश कुमार ओझा व रितिक रोशन शामिल हुये.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *