Press "Enter" to skip to content

मां पर खंती से जानलेवा हमला कर रहा था नशेड़ी बेटा, बचाने आए पिता को किया लहुलूहान

मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना क्षेत्र के आमगोला ओवरब्रिज के नीचे मई स्थान के समीप एक नशेड़ी पुत्र ने अपने बुजुर्ग माता- पिता को कमरे में कैद करके जानलेवा हमला कर दिया. हमलावर पुत्र अपने माता- पिता से पांच लाख रुपये का डिमांड कर रहा था. इनकार करने पर खंती से सिर पर हमला कर दिया. फिर, बेरहमी से दोनों की पिटाई कर दी.

दोनों चीख- चीखकर मोहल्ले के लोगों से जान बचाने की गुहार लगायी. लेकिन, कोई मदद को आगे नहीं आया. दोनों खून से लथपथ होकर बेहोश होकर कमरे में गिर गए. पुत्र के हमला में जख्मी विजय कुमार (70) व उनकी पत्नी मंजुला देवी (70) की हालत गंभीर बनी हुई है.

दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों के अनुसार विजय कुमार के सिर में एक दर्जन से अधिक टांके लगे हैं. मंजुला देवी के शरीर में दर्जनों जगहों पर गहरे जख्म के निशान है.

सदर अस्पताल में इलाजरत बुजुर्ग विजय कुमार ने बताया कि उनका छोटा नशे का आदी है. हमेशा शराब के नशे में धुत रहता है. वह बाइक खरीदने व अय्याशी करने के लिए उनसे पांच लाख रुपये का डिमांड कर रहा था. पिछले एक सप्ताह से घर लौटते ही गाली- गलौज व मारपीट करने लगता था. मंगलवार की दोपहर वह काम से बाहर गया था.

वापस लौटा तो उनका पुत्र उनकी पत्नी पर खंती से जानलेवा हमला कर रहा था. उसको बचाने गया तो पुत्र कमरा का गेट बंद करके दोनों पति- पत्नी पर खंती से हमला किया. पेट व सीना पर डाइनिंग टेबल पटक दिया. जब उसको लगा कि हम दोनों मर गए तो वह फरार हो गया है. पीड़ित का कहना है कि नशेड़ी पुत्र के खिलाफ एसएसपी से लेकर डीआइजी तक शिकायत की थी. आज वह हम दोनों के जान का दुश्मन बन गया.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *