Press "Enter" to skip to content

कदम से कदम मिलाकर परेड ग्राउंड में प्रवेश किया तो पूरे मैदान में बन गया देशभक्ति का माहौल

पटना के दानापुर में बिहार रेजिमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में देशभक्ति और गर्व का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब अग्निवीर योजना के तहत सातवें बैच के 1025 जवानों ने पासिंग आउट परेड के दौरान देश सेवा की शपथ ली.

हरे रंग की वर्दी और रंग-बिरंगी टोपी पहने इन जांबाजों का उत्साह देखते ही बन रहा था. जैसे ही अग्निवीरों ने कदम से कदम मिलाकर परेड ग्राउंड में प्रवेश किया, पूरे मैदान में देशभक्ति का माहौल बन गया.

हाका द्वार से परेड मैदान तक उनका मार्च अनुशासन और जोश का प्रतीक रहा, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोगों की निगाहें उन पर टिक गईं. परेड के दौरान अग्निवीरों के चेहरों पर भारतीय सेना का हिस्सा बनने की खुशी साफ झलक रही थी.

इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने तक का वचन लिया, जिससे माहौल भावुक और गर्व से भर गया.

मेजर जनरल जय सिंह बैंसल (एसएम), कर्नल ऑफ रेजिमेंट सह असम राइफल के सहायक निदेशक ने परेड का निरीक्षण किया और जवानों को उनके उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को तिरंगे के प्रति अपनी प्रतिज्ञा हमेशा याद रखनी चाहिए और मातृभूमि की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JOBSMore posts in JOBS »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *