Press "Enter" to skip to content

पारिवारिक में आंतरिक कलह के बाद ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी

मुंगेर: कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके में घरेलू विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. एक ही परिवार के ससुर और बहू के बीच हुई हिंसक झड़प और चाकूबाजी में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

घायलों की पहचान गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल मुंगेर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, इस परिवार में काफी समय से आंतरिक कलह चल रही थी. बताया जा रहा है कि सास और बहू के बीच अक्सर होने वाले झगड़े ने बीती रात रौद्र रूप धारण कर लिया. बात इतनी बढ़ गई कि ससुर और बहू एक-दूसरे पर चाकू से हमला करने पर उतारू हो गए. इस घटना में दोनों को ही गंभीर चोटें आई हैं

अस्पताल में उपचाराधीन प्रीति देवी ने अपने ससुर गिरिजानंद दास पर चाकू से जानलेवा हमला करने का सीधा आरोप लगाया है. दूसरी ओर, सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा आए दिन घर में विवाद पैदा करते थे और अक्सर झगड़ा करते थे. संदलपुर की इस घटना की जानकारी मिलते ही कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना की असली वजह साफ हो सके. फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चाकूबाजी की शुरुआत किसने की और इसके पीछे की मुख्य वजह क्या थी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUNGERMore posts in MUNGER »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *