2 माह के रुद्रा, दो वर्षीय वैष्णवी और 35 वर्षीय रीता देवी हत्याकांड का पुलिस ने महज एक हफ्ते के अंदर उद्भेदन करते हुए हत्यारे पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत के बझिला गांव का है. गांव स्थित संतोष साह के मकान में अचानक चीख-पुकार मच गई. देर रात संतोष साह की पत्नी 35 वर्षीय रीता देवी, 2 वर्षीय बेटी वैष्णवी और 2 महीने के पुत्र रुद्रा का शव एक ही बिस्तर पर पड़ा मिला.


मामले की सूचना मिलते ही कांटी थाना पुलिस, एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी, ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.



घटना के बाद मृतका के पति संतोष साह ने अपने पट्टीदारों पर पत्नी और बच्चों की हत्या का आरोप लगाया था.


अब सवाल यह उठता है कि आखिर दो मासूम, जिन्होंने अभी ठीक से दुनिया को देखा भी नहीं था, उनका कत्ल एक पिता ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए कैसे कर दिया.


















Be First to Comment