अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी मोतिहारी रोड स्थित पटेल स्वीट्स के पास बकरी चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने युवक को लोहे के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को भीड़ से छुड़ाया. लोगों का आरोप है कि इलाके में पिछले दो दिनों से लगातार बकरी चोरी की घटनाएं हो रही थीं.


जब युवक एक बार फिर बकरी चोरी कर भागने की फिराक में था, तभी ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा. पकड़े जाने के बाद लोग आपा खो बैठे और कानून हाथ में लेते हुए युवक को बांधकर पीटना शुरू कर दिया.



पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पकड़े गए युवक की पहचान ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी चौक निवासी एक सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी के पुत्र के रूप में हुई है.


पुलिस के अनुसार, युवक स्मैक का आदी है और अपनी नशे की तलब को पूरा करने के लिए छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था. हालांकि, इस दौरान उसके कुछ साथी मौके से फरार होने में सफल रहे.












Be First to Comment