Press "Enter" to skip to content

दाढ़ी बनाने के बाद पैसे मांगने पर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड ने बेरहमी से कर दी पिटाई

बिहार के आरा स्थित सदर अस्पताल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मेहनताना मांगना एक सफाईकर्मी को महंगा पड़ गया. दाढ़ी बनाने के बाद पैसे मांगने पर अस्पताल में तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.

घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ चुका है. पीड़ित नवनीत ठाकुर अस्पताल में सफाईकर्मी के रूप में काम करते हैं, लेकिन साथ ही वे दाढ़ी बनाने का काम भी करते हैं.

कुछ दिन पहले उन्हें अस्पताल परिसर में ही कुछ लोगों ने दाढ़ी बनाने के लिए बुलाया था.नवनीत दूर से खर्च करके मौके पर पहुंचे और दो लोगों की दाढ़ी बनाई. जब मेहनताना देने की बारी आई, तो उन्हें तय से कम पैसे दिए जा रहे थे.

इस पर उन्होंने 40-50 रुपये देने की बात कही, इस पर वहां मौजूद लोगों के साथ उनकी बहस हो गई. पीड़ित का आरोप है कि इसी विवाद की रंजिश में बाद में अस्पताल परिसर में उनके साथ मारपीट की गई.

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सदर अस्पताल का एक सुरक्षा गार्ड उन्हें डंडे से पीट रहा है, जबकि आसपास खड़े तमाशबीन बने हुए हैं.

Share This Article
More from ARRAHMore posts in ARRAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from Viral VideoMore posts in Viral Video »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *