बिहार के दरभंगा जिले से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां बिरौल थाना में तैनात एक महिला सिपाही और मधेपुरा पुलिस बल के एक पुरुष सिपाही को महिला के पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद पीआर बॉन्ड पर रिहा किया।
जानकारी के अनुसार, दरभंगा जिला पुलिस बल की महिला सिपाही (संख्या 1115) वर्तमान में बिरौल थाने में पदस्थापित है। वहीं, मधेपुरा पुलिस का सिपाही (संख्या 697) भी वर्तमान में यहीं ड्यूटी पर तैनात था।



महिला सिपाही के पति और परिजनों ने दोनों को एक कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ पकड़ लिया। परिजनों ने तुरंत दोनों को कमरे में बंद कर दिया और घटना की सूचना बिरौल थानाध्यक्ष को दी।



महिला सिपाही के पति ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी का उक्त सिपाही के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था। विभाग के भीतर भी दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर चर्चाएं आम थीं। गुरुवार को संदेह होने पर पति ने नजर रखी और आखिरकार दोनों को एक साथ पकड़ लिया।














Be First to Comment