राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत करबिगहिया इलाके में उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गई, जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके शादीशुदा प्रेमी के साथ एक होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया।

यह मामला महज एक घरेलू विवाद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि थाने की चौखट पर पहुंचते ही उस समय भावुक मोड़ ले लिया जब महिला के खुद के मायके वालों ने उसकी करतूतों की निंदा करते हुए उससे नाता तोड़ने की बात कह दी।



पटना सिटी निवासी पीड़ित पति और उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी शादी के बाद भी किसी अन्य पुरुष के संपर्क में थी। मंगलवार की देर रात जब महिला बिना बताए घर से निकली, तो पति ने उसका पीछा किया। जैसे ही उसे पत्नी के करबिगहिया स्थित एक होटल में होने की पुष्टि हुई, उसने तुरंत डायल 112 को सूचित कर पुलिस बुला ली।



पुलिस और ससुराल वालों की मौजूदगी में जब होटल के कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का नजारा देख सब सन्न रह गए। महिला वहां झारखंड के दुमका निवासी एक युवक के साथ मौजूद थी, जो वर्तमान में पटना के राजीव नगर में रहकर SSC की तैयारी कर रहा है। पकड़े जाने पर युवक ने अजीबोगरीब सफाई देते हुए कहा कि वह महिला की मदद करने आया था क्योंकि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया था।



























Be First to Comment