Press "Enter" to skip to content

यूपीएससी में सफलता का स्वांग, कालेज मोड़ से पकड़ा गया फर्जी

बिहार के शेखपुरा जिले में यूपीएससी परीक्षा में सफलता का झूठा करने वाला रंजीत यादव पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। खुद को ‘आईपीएस’ बताकर सुर्खियां बटोरने वाले इस युवक को शेखपुरा के कॉलेज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। रंजीत पर धोखाधड़ी और जनता को गुमराह करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

चेवाडा प्रखंड के फतेहपुर गांव का रहने वाला रंजीत यादव हाल ही में तब चर्चा में आया, जब उसने दावा किया कि उसने यूपीएससी में 440वीं रैंक हासिल की है। इस खबर के बाद जिले में उसे सिर-आंखों पर बिठाया गया। पूर्व विधायक विजय सम्राट से लेकर स्थानीय थाना अध्यक्ष तक ने उसे सम्मानित किया। सोशल मीडिया पर उसके ‘मोटिवेशनल’ भाषण वायरल होने लगे और वह रातों-रात हीरो बन गया।

खुलासा तब हुआ जब जागरूक लोगों ने यूपीएससी की आधिकारिक चयन सूची से उसके रोल नंबर का मिलान किया। जांच में पता चला कि 440वीं रैंक पर किसी और अभ्यर्थी का चयन हुआ है और रंजीत का नाम सूची में कहीं नहीं था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसका मजाक बनने लगा और पुलिस ने इस फर्जीवाड़े का संज्ञान लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू की। शेखपुरा एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि रंजीत यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि इस दिखावे के पीछे उसका मकसद क्या था और क्या इसमें कोई और भी शामिल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SHEIKHPURAMore posts in SHEIKHPURA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *