Press "Enter" to skip to content

पत्नी को मारने के बाद सनकी पति ने उठाया खौफनाक कदम, बिलखने लगे बच्चे

बिहार के सहरसा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। इस हादसे से एक हंसता खेलता परिवार उजड़ गया। वहीं तीन बच्चों के सिर से मां-बाप का साया छिन गया।

बनगांव थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में रमन खां (40) और उनकी पत्नी सोनी देवी (38) के शव बरामद किए गए। रमन दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था और अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी घर पर बच्चों की देखभाल करती थी।

आशंका जताई जा रही है कि घर में किसी बात को लेकर तनाव के चलते खौफनाक कदम उठाया गया। बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने दोनों के शव देखे, तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुँचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस को अंदेशा है कि रमन ने पहले अपनी पत्नी सोनी की गला दबाकर हत्या की और उसके बाद खुद भी अपनी जान दे दी। मामले की एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। फिलहाल, तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है और गाँव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from SAHARSAMore posts in SAHARSA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *