Press "Enter" to skip to content

तालाब में डूबकर चाचा-भतीजा की मौत, परिजनों में कोहराम

बिहार के गोपालगंज जिले के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में तालाब में डूब कर दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि फतेहपुर गांव के कुछ युवक तालाब में स्नान करने गए थे। इसी दौरान प्रमोद राय का पुत्र आकाश कुमार (16) और मानसी राय का पुत्र गुलशन कुमार (17) गहरे पानी में चला गया।

साथ में मौजूद दोस्तों ने जब दोनों को डूबते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों युवकों को तालाब से बाहर निकाला।

मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा थे। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from GOPALGANJMore posts in GOPALGANJ »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *