बिहार के मधुबनी जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गयी तथा तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं इन हादसों से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

सूत्रों ने बताया कि जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के चानपुरा और त्रिमूहान के निकट इण्डेन गैस एजेंसी के समीप पेड़ से बाइक के टकरा जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।



हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर गांव निवासी दुखी सहनी का पुत्र दिनेश सहनी (28) तथा साहरघाट थाना क्षेत्र के करहुआ गांव के नंदू सहनी का पुत्र रोहित कुमार बाइक से बसैठ किसी काम से आये हुए थे। काम पूरा कर वे लौट रहे थे। इंडेन गैस एजेंसी के निकट बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस घटना में दिनेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।



वहीं रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया। शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया, वहीं घायल को भी प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया।
















Be First to Comment