जहानाबाद में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला और गंभीर हो गया है। छात्रा के पैतृक घर में एक बार फिर धमकी भरा पर्चा मिलने से परिवार भयभीत है।

परिजनों के मुताबिक, घर के किचन में एक कागज मिला, जिस पर बड़े अक्षरों में धमकी लिखी थी कि परिवार नहीं माना तो बेटे की भी जान ले ली जाएगी।



आशंका है कि यह पर्चा किचन की खिड़की से अंदर फेंका गया। इससे पहले 14 फरवरी को भी इसी तरह का एक नोट मिला था, जिसमें परिवार को चुप रहने की चेतावनी दी गई थी। लगातार मिल रही धमकियों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।



परिवार को पहले से पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। इसके बावजूद घर के अंदर धमकी भरे पर्चे पहुंचना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय थाना पुलिस ने पहले नोट को जब्त कर जांच शुरू की थी। दूसरी घटना के बाद केस दर्ज कर जांच और तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ और निगरानी बढ़ाई गई है।



















Be First to Comment