बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में लकड़ीढाई बांध रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के चौथे दिन हालात बेकाबू हो गए. प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों के दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे झड़प, पथराव की घटनाएं सामने आईं.

हालात इतने बिगड़े कि अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा. लकड़ीढाई बांध रोड पर अंडरग्राउंड पाइपलाइन योजना के लिए सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया जा रहा था.



प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि उनके घरों और दुकानों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के हटाया जा रहा है. इसी नाराजगी के चलते मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग, खासकर महिलाएं, सड़क पर उतर आईं.



विरोध कर रहे ग्रामीणों ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए. शुरुआती दौर में मौके पर पुलिस बल कम होने के कारण हालात और तनावपूर्ण हो गए.











Be First to Comment