बिहार की राजधानी पटना से बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, यहां एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र की है।


बताया जा रहा है कि इसी क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने उसे बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।


घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने शोर मचाया और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित बच्ची के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।













Be First to Comment