Press "Enter" to skip to content

धान काटने विवाद में कर दी बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई, अस्पताल में भर्ती

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव में धान काटने के विवाद में एक बुजुर्ग महिला की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार, जख्मी महिला उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी स्व.धरीक्षण सिंह की 56 वर्षीया पत्नी फुलिया देवी है. इधर, जख्मी महिला के देवर हरेश कुमार सिंह ने बताया कि उन लोगों के पूर्वज का 15 डिसमिल जमीन है, जिस पर धान बोया गया है.

शुक्रवार की दोपहर जब उसकी भाभी अपने खेत में धान काट रही थी. तभी राकेश कुमार राय अन्य लोगों के साथ वहां आया और धान काटने से मना करने लगा. जब उसकी भाभी फुलिया देवी ने कहा कि यह मेरी जमीन है और मैं धान कटुंगी तो उससे कहा सुनी हुई.

जिसके बाद राकेश कुमार राय अपने साथ रहे लोगों के द्वारा लाठी-डंडों से उसकी भाभी की जमकर पिटाई कर दी. पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JUDICIARYMore posts in JUDICIARY »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *