Press "Enter" to skip to content

20 को बंद रहेंगे सभी स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश में सरकार के गठन और शपथ ग्रहण को लेकर तैयारियां चरम पर है। 20 नवंबर को नीतीश कुमार गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह के चलते गांधी मैदान के आसपास के सभी स्कूल कल बंद रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा गांधी मैदान के आसपास के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अधिकारियों के अनुसार, पटना और गांधी मैदान के आसपास भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गांधी मैदान में 20 नवंबर तक आम जनता का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।

20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ समारोह होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता, तमाम प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस समारोह में राजनीतिक दिग्गजों के साथ ही आम लोगों को भी खुला निमंत्रण दिया गया है। एक अनुमान के मुताबिक शपथ ग्रहण समारोह में लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *