बिहार में नई सरकार गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और अब तस्वीर काफी हद तक साफ दिखाई देने लगी है। सूत्रों के मुताबिक एनडीए गठबंधन ने नए मंत्रिमंडल का फॉर्मूला लगभग अंतिम रूप दे दिया है।

इसमें सर्वसम्मति से यह तय माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद संभालेंगे। वहीं, बीजेपी को दो डिप्टी सीएम मिलने की चर्चा जोर पकड़ रही है। सूत्र बताते हैं कि इस बार कुल 36 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

जानकारी मिली है कि इसके लिए 16+16+2+1+1 तय किया गया है। इसमें जेडीयू से 16 मंत्री, बीजेपी से 16, एलजेपी (रामविलास) से 2, हम और रालोमो से एक-एक मंत्री बनाया जा सकता है। एनडीए का मंत्रिमंडल जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर आधारित होने की उम्मीद है।













Be First to Comment