Press "Enter" to skip to content

देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाये रखने के लिए ली शपथ

पूर्णिया. सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर एसपी स्वीटी सहरावत के निर्देश पर शहर के सभी थाना और टीओपी में विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. जिला के पुलिस केंद्र एवं विभिन्न थानों में रन फॉर यूनिटी के तहत दौड़ का आयोजन किया गया. जयन्ती के अवसर पर जिला के थानों में सभी कर्मियों को देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाये रखने के लिए शपथ दिलाई गयी.

फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी में भी देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम हुआ. टीओपी प्रभारी राज नंदनी ने सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई. शपथ का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति स्वयं को समर्पित करना और सरदार पटेल के आदर्शों का पालन करना रहा.

राज नंदनी ने सरदार पटेल के महान योगदान को याद करते हुए सभी को भारत की आंतरिक सुरक्षा और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. टीओपी प्रभारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाये रखने की शपथ ली है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *