Press "Enter" to skip to content

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

बिहार चुनाव को लेकर एनडीए हो या फिर महागठबंधन दोनों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच 28 अक्टूबर को महागठबंधन की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया जायेगा.

महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं के साथ मिलकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार को चुनावी घोषणा पत्र का एलान करेंगे. जिसकी अभी से ही चर्चा तेज हो गई है.

चुनाव से पहले ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तरफ से अब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये कई एलान किये जा चुके हैं. उनमें हर परिवार से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का एलान सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, अब तक तेजस्वी यादव, कांग्रेस और अन्य घटक दलों की तरफ से साझा रूप से जो वादे किये गये हैं, उसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जा सकता है.

अब तक तेजस्वी यादव की तरफ से किये गये वादों में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के अलावा आरक्षण की सीमा बढ़ाने का वादा, जीविका दीदियों को 30 हजार रुपये वेतन, संविदाकर्मियों को परमानेंट करने, MAA-BETI योजना और माई-बहिन मान योजना के तहत हर महिला को ढाई हजार रुपये शामिल है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *