Press "Enter" to skip to content

तीन हजार रुपये रिश्वत लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने जहानाबाद जिले के काको अंचल कार्यालय के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर को तीन हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि जहानबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी और परिवादी नीतिश कुमार ने ब्यूरो में शिकायत दर्ज करायी थी कि काको अंचल के डाटा इन्ट्री ऑपरेटर सतीश कुमार के द्वारा जमीन का दाखिल-खारिज करने के एवज में 15 हजार रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है, जिसमें से तत्काल तीन हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई है।

ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण पाया गया। प्रथम द्दष्टया आरोप सही पाये जाने के बाद कांड अंकित कर ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक और अनुसंधानकर्त्ता मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

धावादल द्वारा कार्रवाई करते हुए अभियुक्त सतीश कुमार को काको अंचल कार्यालय कक्ष से तीन हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ के बाद उसे पटना निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from JEHANABADMore posts in JEHANABAD »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *