बिहार में एक बार फिर पुलिस पर हमला हुआ. मंगलवार को बांका जिला के सुईया थाना और जमुई जिला के झाझा थाना के बॉर्डर पर स्थित पेशराहा गांव में झाझा पुलिस टीम पर अवैध बालू माफियाओं द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से हमला कर दिया गया. पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई झड़प में एक युवक के पैर में गोली लगी है.

जख्मी युवक का नाम पिंटू यादव (37 साल) है जो कि भुसी थाना सुईया बताया गया है. रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी युवक को बेहतर इलाज को लेकर सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है.



घटना की सूचना पर बेलहर पुलिस अनुमंडल के एसडीपीओ राजकिशोर कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर मनीष कुमार, इंस्पेक्टर सह कटोरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार और सुईया थाना के अवर निरीक्षक आकाश कुमार दल-बल के साथ रेफरल अस्पताल पहुंचे. झड़प में जख्मी युवक पिंटू यादव से एसडीपीओ ने गहन पूछताछ की.



एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि सुईया और झाझा थाना के सीमावर्ती इलाके में झाझा पुलिस टीम और बालू माफियाओं के बीच झड़प हुई है. अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर झाझा पुलिस टीम छापेमारी करने पहुंची थी. जंगली क्षेत्र से गुजरने के दौरान सुईया थाना क्षेत्र में झाझा पुलिस टीम पर हमला किया गया. इस दौरान एक युवक के पैर में गोली लगने की बात उजागर हुई है.




















Be First to Comment