Press "Enter" to skip to content

थाने में घुसकर चोर ने कर ली चोरी, अब सीसीटीवी देख रही पुलिस

अहियापुर थाने का सरकारी मोबाइल सिरिस्ता से गायब हो गया है. मोबाइल में बीएसएनएल और एयरटेल कंपनी का सरकारी नंबर लगा है. थानेदार रोहन कुमार ने खुद के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. दारोगा विपिन रंजन थाने में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटे हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर थाने में थानेदार झंडातोलन करने वाले थे. सरकारी मोबाइल डिस्चार्ज हो गया. थानेदार ने सिरिस्ता में लगे कंप्यूटर सिस्टम के पास मोबाइल को चार्ज में लगा कर झंडोत्तोलन के लिए चले गये. उस समय थाने में काफी भीड़-भाड़ थी.

इसी दौरान किसी चोर ने चालाकी से अहियापुर थाने का सरकारी मोबाइल फोन उड़ा लिया. जब वह झंडातोलन के बाद मोबाइल लाने गये तो वह गायब था. काफी खोजबीन करने पर मोबाइल नहीं मिला, तो थानेदार ने दोनों नंबर पर फोन किया. लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ मिला.

केस के आइओ ने मामले की जांच शुरू कर दी है और थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर चुटकी भी ले रहे हैं. चोर की तलाश में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी भी की है. कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गयी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *