Press "Enter" to skip to content

नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को सड़कों की विस्तृत मैपिंग करने का निर्देश

बिहार सरकार राज्य के शहरी क्षेत्रों में सड़कों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. विभाग ने सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायतों को अपने अधिकार क्षेत्र के नक्शे में सड़कों की विस्तृत मैपिंग करने का निर्देश दिया है.

इस पहल का उद्देश्य विभिन्न विभाग (एजेंसियों) द्वारा निर्मित सड़कों की पहचान करना और उनके बारे में सटीक जानकारी जुटाना है. नये निर्देश के तहत शहरी क्षेत्रों में सड़कों को उनके निर्माण एजेंसी के आधार पर अलग-अलग रंगों से रेखांकित किया जायेगा.

यह रंग-आधारित वर्गीकरण सड़कों की पहचान को आसान बनायेगा. सभी संबंधित नगर निकायों को यह रिपोर्ट 20 अगस्त तक विभाग को उपलब्ध करानी होगी.

यह कदम शहरी विकास की योजना बनाने और सड़कों के रखरखाव को बेहतर ढंग से प्रबंधित करने में सहायक होगा. इस निर्देश की प्रति सभी मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता, नगर विकास एवं आवास विभाग को भी भेजी गई है.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *