पटना के जानीपुर थाना के नगवां में 31 जुलाई की शाम हुए भाई-बहन की नृशंस हत्या मामले में पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. घटना के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है.

अंजली और उसके छोटे भाई अंशु की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में उपजा संदेह, क्रोध और साजिश की कहानी सामने आई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शुभम कुमार उर्फ सन्नी कुमार, पिता मृत्युंजय कुमार और रौशन कुमार, पिता शंभू शर्मा (दोनों निवासी फुलिया टोला, थाना फुलवारी शरीफ) शामिल हैं.



एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि दोनों आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल चलाया जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. बताया कि रोशन शुभम को लड़की के बातचीत के कॉल डिटेल और चैटिंग बैटिंग डिलीट करने में सहयोग किया साक्षय मिटाने में उसका सहयोग है.



यह घटना न सिर्फ प्रेम की विकृत परिणति को उजागर करती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे भावनात्मक असंतुलन और असुरक्षा की भावना जघन्य अपराध को जन्म देती है. समाज, परिवार और प्रशासन को ऐसे मामलों में सतर्क रहना होगा.















Be First to Comment