Press "Enter" to skip to content

जुलाई के बिजली बिल में ही 125 यूनिट तक उपभोग के लिए नहीं देना होगा कोई शुल्क

मुजफ्फरपुर जिले में कुल बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 8.50 लाख है. जिसमें 6.6 लाख घरेलू उपभोक्ता है. सरकार द्वारा जो प्रत्येक माह सवा सौ यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा की गयी है. इसका लाभ जिले के करीब 6.6 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा.

जुलाई महीने के बिजली बिल में ही 125 यूनिट तक उपभोग के लिए उपभोक्ताओं को कोई पैसा नहीं देना होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर यह जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि हमारी सरकार शुरू से ही सस्ती दरों पर सभी को बिजली उपलब्ध करा रहे हैं. 

अब सरकार ने तय कर दिया है कि पहली अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा. इससे राज्य के कुल एक करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा.
सीएम ने एक्स हैंडल पर लिखा कि हमने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जायेगा.

वहीं कुटीर ज्योति योजना के तहत जो अत्यंत निर्धन परिवार होंगे, उनके लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पूरा खर्च राज्य सरकार करेगी. साथ ही बाकी उपभोक्ताओं के लिए भी सरकार उचित सहयोग करेगी. इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब बिजली का 125 यूनिट तक कोई खर्च नहीं लगेगा, साथ ही साथ राज्य में अगले तीन वर्षों में एक अनुमान के अनुसार 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो जायेगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *