Press "Enter" to skip to content

युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील

बीकानेरी धर्मशाला में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड गया जी और अभाविप के आयाम सेवार्थ विद्यार्थी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. उद्घाटन डॉ सत्येंद्र प्रजापति, डॉ श्वेता सिंह, सोनी कुमार वर्मा, मोहित सिंह भदोरिया और डॉ सुनील कुमार ने दीप जलाकर किया.

शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्र किया गया. डॉ प्रजापति ने इसे समाज सेवा की दिशा में नेक पहल बताया, जबकि डॉ श्वेता ने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान जैसे कार्यों में भाग लेने की अपील की.

मोहित सिंह भदोरिया ने सेवार्थ विद्यार्थी के उद्देश्य को राष्ट्रसेवा और समाजसेवा के प्रति युवाओं को जागरूक करना बताया. कार्यक्रम के अंत में रक्तदाताओं को फलाहार वितरित किया गया.

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में पवन मिश्रा, कुंदन कुमार, शुभम राज, प्रीतम कुमार, अजीत मिश्रा, अमन कुमार, साहिल राज, सत्यम पाठक, रविराज, कन्हैया कुमार, लव कुमार, गौतम पाठक, धीरज कुमार, रजनीश मिश्रा, मोहित प्रताप सिंह, रवींद्र कुमार, गौतम कुमार, जितेंद्र देव गुप्ता, सुदामा पाठक आदि युवाओं का योगदान रहा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from HEALTHMore posts in HEALTH »
More from LatestMore posts in Latest »
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *