बिहार के शेखपुरा में एक ऑटो चालक को बाइक पर सवार थानाध्यक्ष इस कदर आगबबूला हुए कि उसे बेरहमी से पीटा. घटना मेहुस थाना क्षेत्र की है.

थानाध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर बाइक से जा रहे थे और ऑटो चालक ने साइड नहीं दिया तो उसकी पिटाई कर दी. थानेदार सिविल ड्रेस में थे. वहीं मामला गरमाया तो थानेदार को सस्पेंड कर दिया गया.



एसपी ने थानेदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है. पीड़ित ऑटो चालक मेंहुस गांव निवासी अजय मिश्रा का पुत्र प्रद्युमन कुमार (26) है. जिसने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष ने उससे थूक भी चटवाया.



मामला जब सीनियर पुलिस अफसरों के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुई. एसपी बलराम चौधरी ने थानेदार को सस्पेंड किया. घटना को लेकर बताया जा रहा कि देर शाम को जब ऑटो चालक सवारी उतारकर घर जा रहा था तो ऑटो के पीछे थानाध्यक्ष प्रवीण चंद्र दिवाकर सादे लिवास में बुलेट से जा रहे थे.



















Be First to Comment