Press "Enter" to skip to content

सरकारी स्कूल के शिक्षक नहीं पढ़ा सकेंगे ट्यूशन

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अब सरकारी स्कूलों के शिक्षक ट्यूशन नहीं पढ़ा सकेंगे. अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने ‘शिक्षा की बातः हर शनिवार’ कार्यक्रम में कहा कि यदि कोई शिक्षक ट्यूशन पढ़ाता पाया गया या उसकी शिकायत मिली तो उस पर कार्रवाई की जाएगी.

ट्यूशन पर यह रोक स्कूल समय के दौरान ही नहीं बल्कि अन्य समय में भी सरकारी शिक्षकों पर लागू होगी. इसके साथ ही स्कूल अवधि में बच्चों को ट्यूशन नहीं पढ़ने की भी सख्त हिदायत दी गई है. गर्मी की छुट्टियों के बाद सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी जाएगी.

इसका उद्देश्य छात्रों की उपस्थिति को सख्ती से सुनिश्चित करना है. शिक्षकों की भी हाजिरी अब बायोमीट्रिक पद्धति से होगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और लापरवाही पर रोक लगेगी.

सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अब प्री-स्कूल चलाने की योजना बनाई जा रही है. चालीस बच्चे आंगनबाड़ी में पढ़ेंगे जबकि बाकी बच्चों की पढ़ाई प्री-स्कूल में होगी. वहीं, गर्मी की छुट्टी से पहले सभी बच्चों को पाठ्य-पुस्तकें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. किताबों की छपाई प्रक्रिया में बदलाव कर दिया गया है और अब नए सत्र की तैयारी एक माह पहले से शुरू हो जाएगी.

सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति के लिए खाली पड़े पदों की गिनती की जा रही है. अगले साल गर्मी की छुट्टियों में बच्चों के लिए डांस, खेल और कला आधारित समर कैंप आयोजित करने की भी योजना बनाई जा रही है. इससे बच्चों की समग्र विकास को बढ़ावा मिलेगा.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *