Press "Enter" to skip to content

ग्रामीणों ने बचायी पंचायत सचिव की जान

तुर्की पश्चिमी पंचायत के एक वार्ड सदस्य पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पंचायत सचिव ने शुक्रवार को मीनापुर थाने में आवेदन दिया.

सीतामढ़ी जिले के महिंदवारा थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के सुशील कुमार ने थाने में दिये आवेदन में बताया कि शाम करीब चार बजे तुर्की पश्चिमी वार्ड संख्या-8 में से आवास सर्वे कर 10 में पहुंचने वाले थे कि रास्ते में पानी पीने के लिए रुके.

तभी वार्ड सदस्य चार-पांच व्यक्ति के साथ आये और बोला कि मेरा कॉल रिसीव काहे नहीं करते हैं. हम बोले कि सर्वे के काम में व्यस्त होने के कारण रिसीव नहीं कर पाये है़ तभी गाली-गलौज करने लगे.

चार से पांच अज्ञात व्यक्ति के साथ मिलकर मारपीट करने लगे. आरोपितों ने कहा कि दूसरे जिले से आकर रंगदार बनता है. यहां नौकरी करना है तो मेरी बात माननी होगी, नहीं तो गोली मार देंगे.

किसी तरह ग्रामीणों द्वारा बचाया गया, जिस कारण मेरी जान बच पायी. थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बताया कि आवेदन मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *