Press "Enter" to skip to content

होली पर झटका!

अगर आप ऊहापोह में हैं कि आखिर इस बार हम होली कब मनाएं तो पूरी खबर जरूर पढ़ें। सबसे पहले तो आप कन्फ्यूजन दूर कीजिए। दरअसल होली को लेकर बहुत कन्फ्यूजन हो रहा है। लोग उधेड़बुन में हैं कि आखिर इस बार होली का त्योहार किस दिन मनाया जाए। दरअसल, यह कन्फ्यूजन होली के डेट को लेकर है। कोई कहता है कि इस बार होली 14 मार्च को है तो कोई 15 मार्च को होली मनाने की बात कर रहा है।

होली का पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। सबको पता है कि होली भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में धूमधाम से मनायी जाती है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर पूरी मस्ती करते हैं। एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। दरअसल, होली बुराई पर अच्छाई का प्रतीक पर्व है। यह दो दिन मनाया जाता है। होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है। उचित मुहुर्त में होलिका दहन होने के बाद लोग रात में ही उसमें बड़ी-पुआ की आहूति देते हैं। अगले दिन रंग-गुलाल के साथ होली का आनंद लेते हैं। 

इस बार होली के सही डेट को लेकर लोग कन्फ्यूजन में पड़ गए हैं। यहां यह बताना जरूरी है सात मार्च से होलाष्टक की शुरुआत हो चुकी है। हर साल होली चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनायी जाती है। ऐसे में इस बार होली का त्योहार 14 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इसलिए इस बार 13 मार्च को होलिका दहन होगा। होलिका दहन के दिन छोटी होली होती है।

Share This Article
More from Life StyleMore posts in Life Style »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *