Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी को लेकर छुट्टी का ऐलान, 1 जून से सभी सरकारी स्कूल बंद, बच्चों के लिए सरकार ने की यह व्यवस्था

पटना: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। 1 जून से सभी विद्यालय बंद रहेंगे। बच्चों की छुट्टी 30 जून तक रहेगी। बढ़ती गर्मी तापमान को देखते हुए छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।  एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।

बिहार के सभी जिलों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है।  मौसम का मिजाज ऐसा है जो ज्यादा बीमार करने वाला है। अधिकांश जिलों में सुबह-सुबह मौसम कुल रहता है। लेकिन, 10 बजते ही चिलचिलाती धूप और जलाने वाली गर्मी पड़ने लगती है।  अपने बच्चों को स्कूल से घर लौटने में परेशानी होती है और बीमार होने का खतरा  बढ़ जाता है। इसे देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को 11 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया था।  शुक्रवार को सरकार ने गर्मी छुट्टी का ऐलान कर दिया। 1 जून से यह देश लागू होगा और 30 जून तक छुट्टियां रहेंगी।

बच्चों के स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए सरकार ने की ओर से एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। यह नंबर है 104। कहा गया है कि अगर किसी बच्चे की तबीयत खराब होती है तो इस टोल फ्री नंबर पर फोन कर आवश्यक जानकारी ली जा सकती है और दिए गए सुझाव के अनुसार बच्चों की देखभाल करनी है।  लेकिन ज्यादा तबीयत खराब होने की स्थिति में बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाना है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *