Press "Enter" to skip to content

सुबह सवेरे शरा’ब के न’शे में स्कूल पहुंच गए हेडमास्टर साहब, पुलिस पहुंची तो उतर गया सारा न’शा

बगहा: बिहार में पूर्ण शरा’बबंदी कानून लागू होने के बावजूद शरा’ब के शौकीन लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग श’राब पीने के आरोप में पकड़े भी जा रहे हैं बावजूद इसके सरकारी अधिकारी हों या अन्य लोग कानून का माखौल उड़ाने से परहेज नहीं कर रहे हैं।मामला बगहा से सामने आया है, जहां श’राब के न’शे में सुबह सुबह हेडमास्टर साहब स्कूल पहुंच गए। घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को देख हेडमास्टर साहब का सारा न’शा उतर गया। घट’ना राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुरवलिया रूपा टोला की है।

दरअसल, हर रोज की तरह गुरुवार को स्कूल के शिक्षक और बच्चे समय से स्कूल पहुंच गए थे। इसी बीच स्कूल के हेडमास्टर अशोक यादव न’शे की हालत में स्कूल पहुंच गए। शिक्षक को न’शे की हालत में देख बीडीसी ने इस बात की जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दशरथ पोद्दार को दी। जिसके बाद बीईओ स्कूल पहुंचे फिर इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले स्कूल के हेडमास्टर की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जांच में हेडमास्टर के शरा’ब पीने की पुष्टी हो गई। इसके बाद पुलिस ने शरा’बी हेडमास्टर को गिर’फ्तार कर जेल भेज दिया।

इस मामले को लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बीडीसी अर्थराज यादव ने फोन कर उन्हें स्कूल में बुलाया था। जब स्कूल पहुंचे तो आरोपी प्रधानाध्यापक हाव भाव कुछ अजीब लग रहा था। साथ ही हेडमास्टर ने  अटेंडेंस रजिस्टर पर साइन भी नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को फोन किया और फिर पुलिस उसे गिर’फ्तार कर अपने साथ ले गई। बीईओ ने बताया कि इस मामले की पूरी जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और उनके निर्देशानुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *