Press "Enter" to skip to content

बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, देखें मौसम पूर्वानुमान

बिहारवासी कड़ाके की ठंड झेलने के लिए तैयार हो जाएं। तीन दिन के बाद राजधानी समेत प्रदेश में गलाने वाली ठंड का दौर शुरू होने वाला है।

Bihar Weather: बिहार में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड; हो जाएं तैयार, यहां देखें मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्यभर में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने वाली है। इससे हवा में ठंडक अचानक से बढ़ जाएगी और ठंड का मौसम पूरी तरह दस्तक दे देगा।

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में पुरवा की जगह पछुआ बहने लगी है। पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश का मौसम पांच दिनों तक शुष्क बना रहेगा। खुले मौसम की वजह से राज्य में पारा और गिरेगा। मंगलवार को गया सूबे का सबसे ठंडा जिला रहा। यहां न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, खगड़िया सबसे गर्म जिला रहा। यहां मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना में हालांकि न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां रात का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। वहीं, दूसरी ओर वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, सुपौल, बेगूसराय, जमुई, बांका, सबौर, भागलपुर, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *