Press "Enter" to skip to content

झारखंडी गाने पर अमेरिकी हॉकी खिलाड़ियों का डांस: भारतीय खिलाड़ियों के साथ नागपुरी गीत गुनगुनाया; उन्हीं की स्टाइल में थिरकीं

अमेरिका गई झारखंड की पांच हॉकी खिलाड़ियों ने वहां की खिलाड़ियों को झारखंड के गाने पर जमकर डांस कराया। झारखंड की स्थानीय भाषा नागपुरी का एक हिट गाना,  जिसमें झारखंड की खिलाड़ियों के साथ-साथ अमेरिकी खिलाड़ियां भी कदम से कदम, ताल से ताल मिलाकर डांस किया।

कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका गयी हैं झारखंड की 5 हॉकी खिलाड़ी।

दरअसल झारखंड की पांच महिला हॉकी खिलाड़ी कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अमेरिका गईं है। इस साल अमेरिका में 24 जून से 13 जुलाई तक तीन हफ्ते का खेल एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम हो रहा है।

अमेरिका में झारखंड की हॉकी खिलाड़ियों का स्वागत करती वहां की अधिकारी।

झारखंड की 5 खिलाड़ी गईं अमेरिका

अमेरिका गई खिलाड़ियों में खूंटी जिले की पुंडी सारू और जूही कुमारी, गुमला की प्रियंका कुमारी और सिमडेगा जिले की हेनरिता टोप्पो और पूर्णिमा नेती शामिल हैं। इन्हें 2020 में आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अमेरिका जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस यात्रा को टाल दिया गया था। अब ये कार्यकम हो रहा है।

ईस्ट इंडिया वीमेंस हॉकी एंड लीडरशिप कैंप के दूसरे एडिशन, 2020 में आयोजित हॉकी प्रशिक्षण शिविर में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष पांच महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया गया है।

 

गैर सरकारी संस्था शक्ति वाहिनी के साथ साझीदारी में यूएस कांसुलेट, झारखंड हॉकी फेडरेशन, दक्षिण पूर्व रेलवे, झारखंड पुलिस और ब्यूरो ऑफ एजुकेशनल एंड कल्चरल अफेयर्स के सहयोग से वर्ष 2018 में ईस्ट इंडिया हॉकी प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *