Press "Enter" to skip to content

बिहार: एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित, 116 सक्रिय मरीज

बिहार: कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। कोरोना की तीसरी लहर ने बिहार में भी दस्तक दे दी हैं। खबरों के अनुसार, पटना में सोमवार को एक डॉक्टर परिवार के तीन सदस्य कोरोना संक्रमित पाये गए हैं।  इतना ही नहीं, सोमवार को पटना के आनंदपुरी, सरिस्ताबाद, सुल्तानगंज, गोला रोड, एजी कॉलोनी, दीदारगंज, कंकड़बाग और पटना सिटी में भी एक-एक संक्रमित मिले हैं।बोरिंग रोड, सुल्तानगंज और एजी कॉलोनी के लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। सुल्तानगंज का संक्रमित कतर से लौटा था। उसके संपर्क में आने से उसका करीबी रिश्तेदार संक्रमित हो गया हैं। जानकारी के अनुसार, मुंगेर में 10, गया में 2, कटिहार व वैशाली में 1-1 व एक अन्य राज्य से आए व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया हैं।शेष 32 जिलों में कोई नया मरीज नहीं मिला। पिछले 48 घंटे में ही 54 नये संक्रमितों की पहचान हो चुकी है। यह राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव का रूप हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 636 सैंपल की कोरोना जांच की गयी और संक्रमण दर 0.02 फीसदी रही। इस दौरान सात संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो गए और एक की मौ’त हो गयी।राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.32 फीसदी पर स्थिर रही। कोरोना के संक्रमित मरीजों की पहचान व इलाज को लेकर स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी नज़र हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from GAYAMore posts in GAYA »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *