Press "Enter" to skip to content

नालंदा : सनकी पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली, पीएमसीएच रेफर

नालंदा जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां एक सनकी पति ने पत्नी के सिर में गोली मार दी। इससे पत्नी की हालत गभीर है। उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के कायपुर गांव की है।

नालंदा की डीएसपी विधि व्यवस्था ने बताया कि महिला घर में सो रही थी। इसी दौरान उसे किसी बहाने पति ने घर से बाहर बुलाया और पाचीटाडा गांव के पास उसके सिर में गोली मार दी।

डीएसपी ने बताया कि पत्नी को उसके पति ने ही गोली मारी है। अंधेरा होने के कारण गोली मारने के बाद पति वहां से आसानी से भाग निकला।


घटना की जानकारी मिलते ही रहुई थाना पुलिस के गश्ती दल ने गंभीर हालत में महिला को उठाकर बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।


फिलहाल महिला की हालत अत्यंत नाजुक बताई जा रही है। वही जख्मी हालत में महिला सोनी देवी ने गोली मारने का आरोप अपने ही पति शिवबालक यादव पर लगाया है। फिलहाल घटना के बारे मेंंं कोई भी स्पष्ट बात सामने नहीं आ रही है। पुलिस मामले की जांच मेंं जुट गई है गई।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from NALANDAMore posts in NALANDA »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *