Press "Enter" to skip to content

छपरा : नीलगायों की बढ़ती संख्या बनती जा रही जानलेवा

छपरा : सारण जिले में नीलगायों की बढ़ती संख्या स्थानीय किसानों और राहगीरों के लिए खतरनाक होती जा रही है। खेतो में लगी फसल को नुकसान पहुंचाते हुए इन्हें हमेशा देखा जा सकता है, लेकिन बस्तियों से दूर रहने वाले इस जानवर ने अब सड़कों पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी शुरू कर दी है।

आये दिन इनकी वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे जानमाल का भी नुकसान होता रहता है। गोपालगंज से पटना जा रहे प्रकाशन समूह में कार्य करने वाले पटना निवासी संजीव प्रसाद सिंह हो या पश्चिमी चंपारण के नौतनवा के रहने वाले अर्जुन ठाकुर हों, इन सबके वाहनों में नीलगायों ने टक्कर मारी है।

नीलगाय के टकराने की वजह से दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से पीएचसी मशरक लाकर उनकी मरहम पट्टी की गई, जबकि गंभीर रूप से जख्मी एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर किया गया है।

अभी हाल में ही दिन के भरे उजाले में एक नीलगाय को बचाने के चक्कर मे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बुलेट से टकरा गई, जिसमें सिवान निवासी युवक की मौत हो गई थी।

अगर समय रहते नीलगाय की बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं में वृद्धि से इनकार नही किया जा सकता है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »
More from SARANMore posts in SARAN »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *