Press "Enter" to skip to content

वैशाली : पोषण मेले में की गयी गोद भराई

वैशाली : गोरौल प्रखंड की भानपुर बरेवा पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर मंगलवार को पोषण मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीनाक्षी प्रभा ने किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस पोषण मेले का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को भगाना और सुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हर वर्ष पूरे सितंबर में पोषक माह के रूप में मनाया जाता है। शरीर स्वस्थ्य रहेगा तो रोग अपने आप दूर हो जाएंगे।

शिविर में उपस्थित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी। बच्चे का अन्नप्रासन भी कराया गया। माताओं को बच्चों की देखरेख करने की सही जानकारी दी गयी। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं ने रंगोली भी बनाई।

मेले में पहुंची महिलाओं और बच्चों का वजन कर उन्हें स्वास्थ्य के संबंध में सलाह दी गयी। गर्ववती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान पान पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी। उन्हें अपने आहार पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

इस दौरान कुपोषण से होने वाली बीमारियों की जानकारी भी दी गयी। धात्री मां को भी अपने सेहत पर ध्यान देनी की बात कही गयी. कार्यक्रम में पर्यवेक्षिका विमला कुमारी सेविका रीना कुमारी, सरोज कुमारी, विना सिन्हा, रजनी प्रभा, मंजू कुमारी रीता देवी,नगीना देवी,विद्यापति देवी ,सरिता कुमारी, पुष्पा कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *