Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर : तीसरे दिन भी बंद रहा मुसरीघरारी बाजार

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में किराना व्यवसाय की रंगदारी नहीं देने पर हत्या की घटना के बाद से मुसरीघरारी बाजार लगातार बंद है। मंगलवार को तीसरे दिन भी बाजार में कोई दुकान नहीं खुली।

दुकानदारों का कहना है कि यहां पर अपराधियों का मनोबल चरम पर है। आये दिन दुकानदारों से रंगदारी की मांग की जा रही है। लेकिन, पुलिस अपराधियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। दुकानदार की हत्या हो जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

जानकारी हो कि रंगदारी न देने को लेकर अपराधियों ने व्यवसायी चंद्रभूषण प्रसाद से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी। रुपये न देने पर अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद से दुकानदारों ने घंटों सड़क जाम कर दिया था। वे अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। लेकिन, घटना के तीन दिन बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

व्यवसायियों का कहना है कि बाजार के कई दुकानदारों से रंगदारी मांगी गई है। आवेदन भी दिया गया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि व्यवसायी चंद्रभूषण प्रसाद ने भी रंगदारी मांगने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी कीमत उन्हें जान देकर चुकानी पड़ी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from BUSINESSMore posts in BUSINESS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *