मधुबनी : बेटियां अब समाज में किसी के पहचान की मोहताज नहीं। वे अपनी मेहनत की बदौलत समाज के सभी क्षेत्रों में आगे आ रही हैं। यह कहना है भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री किरण कुमारी का।

किरण कुमार भाजपा की ओर से बेटी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बेटियों को सम्मानित करने के बाद बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज के समय में आईएएस और आइपीएस से लेकर सेना तक में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

इस दौरान मधुबनी शहर की दर्जनभर से अधिक बेटियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर झा सहित कई अन्य नेता भी मौजूद थे।




























Be First to Comment